Bihar News: बिहार की सियासत में दही चूड़ा का भोग, जानिए कौन-कौन होगा शामिल
Bihar News पटना । मकर संक्रांति यानी 14 जनवरी को बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव दही चूड़ा भोज का आयोजन करेंगे। जदयू के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष से वशिष्ठ नारायण सिंह भईया भोझ देते रहे हैं। वहीं लालू प्रसाद और भाजपा के नेताओं द्वारा भी इस तरह का भोज मकर संक्रांति पर किया जाता रहा है।

उस समय जब लालू प्रसाद सरकार में थे तो उनका दही चूड़ा भोज भी काफी चर्चाओं में रहता था। राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद इस बार पटना में नहीं है। राजद प्रमुख लालू प्रसाद एवं पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के 10 सर्कुलर रोड स्थित आवास पर 14 जनवरी को दही चूड़ा का भोज होगा। उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव इसमें मेहमानों को दही चूड़ा परोसेंगे। बुधवार को प्रदेश राजद कार्यालय में पार्टी द्वारा मकर संक्रांति पर दही चूड़ा भोज के आयोजन पर विचार करते हुए बैठक हुई।
ये नेता होंगे शामिल
इसमें राजद महासचिव भोला यादव, प्रदेश प्रधान महासचिव आलोक कुमार मेहता, राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य सुभाष चंद्र यादव, प्रदेश प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव सारिका पासवान तथा प्रदेश महामंत्री संगठन सह कार्यालय प्रभारी राजेश यादव शामिल थे। बैठक के फैसले के अनुसार 10 सर्कुलर रोड स्थित आवास पर होगा मुख्यमंत्री सहित महागठबंधन के सभी दलों के नेता एवं कार्यकर्ता आमंत्रित होंगे। मौके पर मंत्री तेजप्रताप यादव हम सांसद मीसा भारती आदि मौजूद रहेंगे।
उपेंद्र कुशवाहा भी देंगे दही चूड़ा भोग
14 जनवरी को जदयू संसदीय बोर्ड के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा दही चूड़ा भोज का आयोजन पटना में अपने सरकारी आवास पर कर रहे हैं। भोज में आने का न्यौता उन्होंने सीएम नीतीश कुमार को भी दिया है। वहीं मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को भी वहन निमंत्रण जल्द ही भेजेंगे। आमंत्रित किये जाने वाले नेताओं की सूची तैयार हो रही है। मैं खुद सभी को चूड़ा दही परोसेंगे। हालांकि उन्होंने यह भी कहा की यह कोई राजनीतिक कार्यक्रम नहीं है। दलीय सीमाओं से ऊपर उठकर इसमें हम अपने सभी मित्रों शुभचिंतकों और समर्थकों को आमंत्रित करेंगे। इसमें सत्ता पक्ष के साथ साथ विपक्ष के लोग भी शामिल होंगे। भोज में बड़ी संख्या में नेता कार्यकर्ता शामिल होंगे। हालांकि वह संख्या कितनी होगी यह अभी तय किया जा रहा है।