भारत वैश्विक अर्थव्यवस्था का चमकता सितारा : मोदी
National News नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि वैश्विक अर्थव्यवस्था की निगरानी करने वाली संस्थाओं और विश्वसनीय आवाजों का भारत में अभूतपूर्व विश्वास है।

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष भारत को वैश्विक अर्थव्यवस्था का चमकता हुआ सितारा मानता है। विश्व बैंक का भी मानना है कि भारत कई अन्य देशों की तुलना में वैश्विक प्रतिकूल परिस्थितियों से निपटने में ज्यादा सक्षम है। यह भारतीय अर्थव्यवस्था के मजबूत आधार का परिणाम है।
पीएम मोदी ने बुधवार को इंदौर में 7वें वैश्विक निवेशक सम्मेलन को वीडियो लिंक के जरिये संबोधित किया। उन्होंने इस दौरान कहा, भारत के प्रति दुनिया के सभी देशों का आशावाद मजबूत लोकतंत्र, युवा जनसंख्या और राजनीतिक स्थिरता से प्रेरित है। इन्हीं कारणों से भारत जीवन व कारोबारी स्थिर, निर्णायक व सही नीयत से चलने वाली सरकार विकास को अभूतपूर्व गति देती है। देश के लिए हर जरूरी फैसले अब तेजी से लिए जाते हैं। बीते आठ वर्षों में हमने सुधारों की गति और पैमाने को लगातार बढ़ाया है। नरेंद्र मोदी, प्रधानमंत्री सुगमता को बढ़ाने वाले फैसले ले रहा है। सदी में एक बार आने वाले संकट के दौर में भी हमने सुधारों का रास्ता अपनाया। भारत 2014 से रिफॉर्म, ट्रांसफॉर्म एंड परफॉर्म’ के पथ पर अग्रसर है।