Jhajjar News Live: छेड़छाड़ को लेकर खेल मंत्री के खिलाफ झज्जर में पंचायत, पढ़ाया जाएगा मानवता का पाठ
Jhajjar News Live, चंडीगढ़ | हरियाणा के खेल मंत्री संदीप सिंह के खिलाफ़ प्रदेश की सभी पंचायतें छेड़छाड़ के मामले को लेकर एकजुट हो गयी है। ऐसे में सभी खाप पंचायतों के पटेलों का कहना है कि संदीप सिंह को बर्खास्त किया जाए, अन्यथा बड़ा आंदोलन हो सकता है।
मंत्री के खिलाफ़ सभी खाप पंचायतों में किसान यूनियन भी शामिल होने लगी है। वही इन पंचायतों में ग्रामीण भी एकजुट होकर मंत्री के खिलाफ़ शिकंजा कसने में अहम भूमिका निभा रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है की संदीप सिंह को मंत्री पद से बर्खास्त किया जाए वरना निष्पक्ष जांच संभव नहीं है। ग्रामीणों ने बर्खास्त न करने की स्थिति में चेतावनी देते हुए बताया कि यह पंचायत बड़ा आंदोलन का रूप लेग।
क्या बोले लड़की के पिता?
लड़की के पिता का कहना है की जो खाप पंचायत ने निर्णय लिया है वह एकदम सही है। खेल मंत्री को मंत्री पद से बर्खास्त कर मात्र एमएलए छोड़ा जाए, ताकि निष्पक्ष जांच संभव हो। उन्होंने मांग की है कि उनकी बेटी को न्याय मिलना चाहिए।
पढ़ाया जाएगा मानवता का पाठ…!
हरियाणा में लड़कियों वह छात्राओं के साथ लगातार छेड़खानी के मामले बढ़ रहे हैं। ऐसे में खट्टर सरकार आरोपियों के खिलाफ़ सख्त एक्शन मूड में है। हरियाणा सरकार ने एक प्रावधान के तहत मानवता का पाठ पढ़ाने की योजना निकाली है। जिसमें सभी शिक्षकों को मानवता का पाठ पढ़ाया जाएगा। इससे ऐसे मामलों की दर घटने की उम्मीद है।